
व्यवहार अच्छा रखिए वही साथ जाएगा,
पैसों का क्या है, 8 बजे था…, 8.15 बजे नहीं रहा!!
Vyavahar Accha Rakhiye Wahi Sath Jayega!
Paisa Kya Hai, 8 Baje Tha…. 8.15 Baje Nahi Raha!

व्यवहार बताता है बेरुखी कितनी है,
अपनापन कितना है और फिर उसी हिसाब से
दिनों में जगह बनती है!

मनुष्य का व्यवहार
अक्सर उसके ज्ञान से बड़ा होता है,
क्योंकि जीवन में कई परिस्थितियां ऐसी आती है,
जहां आपका ज्ञान विफल हो जाता है,
परंतु वहां आपका व्यवहार सब कुछ संभाल सकता है!

सुंदरता आकार्षित करती है,
लेकिन आपका व्यक्तित्व
रिश्तों को जोड़े रखता है!

बढ़ती उम्र केवल सम्मान दिला सकती है,
लेकिन सच्चा आदर केवल
कर्म और व्यवहार से ही मिलता है!

प्रकृति का काम तो सिर्फ़
लोगों को मिलाना है रिश्तों की उम्र क्या होगी
ये तो आपके व्यवहार पर निर्भर करता है!

जो अच्छे हैं उनके साथ अच्छा व्यवहार करो,
और जो बुरे हैं उनके साथ भी अच्छा व्यवहार करो,
इस तरह अच्छाई प्राप्त होती है!

किसी के अनुचित व्यवहार को सहन करना,
सहनशीलता नहीं बल्कि मूर्खता है!

व्यापार हो या व्यवहार हो,
उन्हीं लोगों से रखिए
जिनकी जान से ज्यादा जुबान की कीमत हो!

कोई भी रिश्ता
कितना लंबा चलेगा,
ये भाग्य पर नहीं,
व्यवहार पर निर्भर करता है!
मन को इतना मजबूत बनाओ,
कि किसी के भी व्यवहार से,
हमारे मन की शांति भंग ना हो पाये!
Also Read This