Read स्वच्छ भारत अभियान, स्वच्छता पर सुविचार, Clean India Campaign and Cleanliness Slogan in Hindi, Swachh Bharat Abhiyan Par Slogan in Hindi and Download Poster Images in Hindi

सभी रोगों की एक दवाई,
घर में रखो साफ-सफाई!

हम सबका एक ही नारा,
साफ-सुथरा हो देश हमारा!

आओ फिर एक बदलाव करें,
देश का कोना-कोना साफ करें
आवाज उठाओं, गंदगी मिटाओ!
साफ हाथों में सफाई की पहचान है,
स्वच्छता की कड़ी में पूरा हिन्दुस्तान है!

आपकी पढ़ाई को कोई महत्व नहीं रह जाता है,
यदि आपके द्वारा फेंका गया कचरा,
अगली सुबह को अनपढ़ व्यक्ति उठाता है,
आप शिक्षित है तो, समझदार भी बनें!

सुनो गौर से भारतवासी,
मिली आजादी अच्छी खासी,
लाभ हो इस आजादी का तब,
स्वच्छ और साफ बने भारत जब!

चलो बनायें विश्व में, भारत की इक शान,
स्वच्छ दमकता देश हो, हो अपना अभियान!
सुनो क्या कहती है आत्मा,
कूड़े-कचरे का करो खात्मा!
खुद के लिए बढ़ाओ ये कदम
गंदगी न फैलायेंगे अब से हम!
देशभक्ति केवल नहीं, देने से बलिदान,
स्वच्छ बनायें हिन्द को, यह भी काम महान!
Also Read This
मेरा शहर साफ हो! Clean City Swachata Cleanliness Quotes in Hindi