
पता नही वो कौन से लोग है
जिनके सपनों में राजकुमारी या हसीनाएँ आती है,
मेरे सपनों में तो में कभी मर जाता हूँ,
कभी गिर जाता हूँ, कभी मुझे भूत उठा ले जातें है!

भारत में बोलने की आजादी तो है,
लेकिन बोलने के बाद
आजादी की कोई गारंटी नहीं…

जो लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के लिए रात भर जागता है
वही लड़का बता सकता है की सबसे बढ़िया
बैटरी बैकअप” वाला मोबाइल कौन सा है!

गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करने से
छत पर लगे जाले दिखते हैं
वरना मोबाइल के जमाने में
किसे फुर्सत है ऊपर देखने की!

रावण के 10 मुंह होने के बाद भी
उतना नहीं बोलता था जितना तू
एक मुंह से बोलती हैं बहन!

आने वाले जेनेरेशन में
मां अपने बच्चे से बोलेगी:
तुझे पालने के लिए 10-10 घंटे
ऑफलाइन रही हूं मैं
तब जाकर बड़ा हुआ है तू!

बड़े बुजर्ग कहा करते थे कि
थाली और बर्तन नहीं बजाना चाहिए
उससे रोजी रोटी चली जाती है!
वाकई ये बात 22 मार्च 2020 के बाद
हकीकत बन गई काम धंधे बिल्कुल चौपट हो गए हैं !!

रिश्ते बहुत नाजुक होते हैं
छोटी सी बात पे खत्म हो जाते हैं
मूंगफली में दाना नहीं हम तुम्हारे मामा नहीं
अब देखो कितनी छोटी सी बात पे
मामा ने रिश्ता खत्म कर लिया!

देश का युवा एग्ज़ाम मे भले ही
तुक्के मार के आ जाये…
लेकिन सोशल मीडिया स्टोरी और स्टेटस के लिए
गाना ढूंढते समय बारीकी से अध्ययन करता है!

एकबार तो मैं भी चला गया लड़ने बॉर्डर पे
फिर ये सोचकर वापस आ गया कि
घरवाली ही नहीं डरती तो दुश्मन क्या ख़ाक डरेंगे
-पत्नी पीड़ित पति
Also Read This Jokes in Hindi
वोट मिले सिर्फ तीन! Funny Jokes in Hindi With Image Status
बनना हैं तो टीवी रिमोट जैसे बनो! Funny Jokes in Hindi Status