
दाम ऊंचे हो सकते हैं,
ख्वाहिशों के
मगर खुशियां हरगिज़
महंगी नहीं होती!

पूरी हो न हो अलग बात है,
लेकिन ख्वाहिश हर दिल में होती है!

ख्वाब, ख्वाहिश और लोग,
कम हो तो ही बेहतर है!

कुछ ख़्वाहिशों का अधूरा रहना ही ठीक है,
जि़ंदगी जीने की चाहत बनी रहती है!

बेशक ख्वाहिश चाँद की रखो,
मगर कुबूल उसका दाग भी करो!

कुछ ख्वाइशें बारिश की उन बूंदों की तरह होती है,
जिन्हें पाने की चाहत में हथेलियाँ तो भीग जाती है,
मगर हाथ हमेशा खाली रहते हैं!
हसरत पूरी ना हो, तो ना सही,
ख्वाहिश करना कोई गुनाह तो नहीं है!
एक अजीब रिश्ता है,
मेरे और ख्वाहिशों के दरमियां
वो मुझे जीने नहीं देती और मैं
उन्हें मरने नहीं देता!
ख्वाहिश भले ही छोटी सी हो,
लेकिन उसे पूरा करने की
जिद होनी चाहिए!
ख्वाहिश को ख्वाहिश ही रहने दो,
जरूरत बन गयी तो नींद नहीं आयेगी!
Also Read This
जि़न्दगी में सारा झगड़ा ख्वाहिशों का है! Aspire Khwahish Quotes in Hindi